Home छत्तीसगढ़ अलग-अलग घटनाओं में मोटरसाइकिल चोरी तथा मारपीट का मामला दर्ज

अलग-अलग घटनाओं में मोटरसाइकिल चोरी तथा मारपीट का मामला दर्ज

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे सुमन पेट्रोल पंप मेन रोड लखनपुर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पेट्रोल पंप के पास रहने वाले शिक्षक अमित कुमार सिंह आ0 स्व0 करतार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी राजमहल चौक थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ हाल मुकाम सुमन पेट्रोल पंप के पास मेन रोड लखनपुर ने अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीसी7579 को कोई अज्ञात व्यक्ति 5 मई 2025 शाम 7 बजे चोरी कर ले गया।

रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच करने जुटी है।कडे से मारकर लहूलुहान कर दिया वहीं दूसरे मामले में दीपक दास पिता प्रेम दास उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सरगवा सलका थाना उदयपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी ससुराल ग्राम कटकोना में अपने परिवार के साथ विवाहोत्सव में शामिल होने आया था। इसी दौरान 7 मई की रात करीब 10 बजे गांव का सूर्या गोंड निवासी कटकोना हाथ में पहने कड़ा से अचानक सिर में मार दिया जिससे प्रार्थी लहुलुहान हो गया। मामले में धारा सदर 115(2) बीएनएस का क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here