रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम जयपुर में एक शराबी को हल्ला करने से मना करना सामने वाले युवक को भारी पड़ गया ।दरअसल उतम सिह आ0 सूरज सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम पंचायत टपरकेला 9
मई दिन शुक्रवार को अपने बहन के घर ग्राम जयपुर गया हुआ था।शाम को सभी भोजन कर रहे थे तभी ग्राम टपरकेला निवासी जयकरणसिंह शराब पीकर उधम मचाते हुए हो हल्ला करने लगा। युवक उतम सिह ने मना किया ,शराबी मान गया। युवक अपने गृहग्राम टपरकेला वापिस आ गया । करीब 11.30बजे युवक के पास शराबी जयकरणसिंह का फोन आया बोला कि तुम कहां हो ।युवक बोला घर पर हूं।
सोना मत मैं टपरकेला आ रहा हूं। फिर जयकरणसिंह अपने साथ राजकुमार निवासी टपकेला तथा सुनील सिंह एवं सागर निवासी ग्राम जयपुर के साथ मेरे कोठार में आये जहां मैं सोया था। शराबी जयकरणसिंह बोला अपने औकात में रह कर बात किया करो। चारों अश्लील गालियां देते हुए युवक को हाथ मुक्के डंडा से जमकर जमकर पीटा।
जिससे युवक के शारीरीक मैं गंभीर चोटें आई हैं। हांथ में पहने कडे से मार पड़ने के कारण युवक जख्मी हो गया। थाना उपस्थित आकर चारों आरोपीयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया है। लखनपुर पुलिस मामले में धारा सदर 296,351(2) 115(2) 3,(5) बीएनएस क़ा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।



