Home लाइफ Mother’s Day 2025 पर मां के ल‍िए बनाएं 5 तरह के Cake,...

Mother’s Day 2025 पर मां के ल‍िए बनाएं 5 तरह के Cake, खुश हो जाएंगी आपकी मम्मी

0
नई द‍िल्‍ली:  हर साल मई के दूसरे र‍वि‍वार को Mother’s Day मनाया जाता है। ये द‍िन मां को समर्पित होता है। मां स‍िर्फ एक शब्‍द नहीं बल्कि एहसास होता है। मां हमारे लि‍ए जो करती है, वो कोई और नहीं कर सकता है। इसील‍िए मां का दर्जा भगवान से भी ऊपर होता है।मदर्स डे को मनाने के ल‍िए हर कोई अलग-अलग तरह की प्‍लान‍िंग करता है। कोई मां को लेकर घुमाने जाता है तो कोई शॉप‍िंग कराता है। कई लोग मूवी या फ‍िर ट्र‍िप पर भी जाते हैं। अगर आपको भी कुक‍िंग का शौक है तो आप घर पर उनके ल‍िए कुछ स्‍पेशल ड‍िश बना सकते हैं। आज हम आपको 5 तरह के Cakes के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्‍हें आप घर बना सकते हैं। साथ ही एक केक कट‍िंग सेशन भी रख सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

चॉकलेट ट्रफल केक

अगर आपकी मां को चॉकलेट खाना पसंद है तो ये केक उनके लिए परफेक्ट हो सकता है। इसमें डार्क चॉकलेट, क्रीम और बटर का कॉम्‍ब‍िनेशन इसे रिच और स्मूद बनाता है। ऊपर से चॉकलेट से गार्निश करें और मां से केक कट‍िंग कराएं। आप यकीन मान‍िए उन्‍हें ये केक बेहद पसंद आएगा।वेनिला स्पंज केक

केक हर मौके के ल‍िए खास होता है। ये केक हर क‍िसी को पसंद आता है। वेन‍िला केक स्‍वाद में भी बेहद अच्‍छा होता है। इसका मुलायम स्पंज बेस और वेनिला की खुशबू इस केक को बहुत खास बनाती है। आप चाहें तो इसके ऊपर व्हि‍प्‍ड क्रीम और रंग-बिरंगे स्प्रिंकल्स डालकर इसे और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

फ्रूट केकअगर आप हेल्दी और टेस्‍टी केक की तलाश में है तो फ्रूट केक बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। इस केक में आप सीजनल फ्रूट्स जैसे स्ट्रॉबेरी, कीवी, अनार और आम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह केक हल्का भी होता है और टेस्‍ट की तो बात ही कुछ और होती है।

रेड वेलवेट केक

रेड वेलवेट केक का रंग और स्वाद दोनों ही दिल जीत लेने वाले होते हैं। इसमें क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग और कोको पाउडर का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। ये मां के साथ-साथ पूरे पर‍िवार को बेहद पसंद आएगा।

कोकोनट केक

नार‍ियल तो वैसे भी सभी को खाना पसंद होता है। ये हर म‍िठाई का स्‍वाद बढ़ा देता है। आप नार‍ियल का केक भी बना सकते हैं। इसमें आप नारियल का दूध, कद्दूकस किया हुआ नारियल और कोकोनट क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यकीन मान‍िए ये केक बहुत स्‍पेशल होगा। आप केक पर आप Happy Mother’s Day लिख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here