
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : ब्लाक उदयपुर क्षेत्र के ग्राम झिरमिटी खरफरी नाले में 285.55 लाख रुपये लागत से बनने वाले एनीकट निर्माण कार्य का भूमिपूजन अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने 12 मई दिन सोमवार को किया। इस निर्माण कार्य को कराये जाने की मांग क्षेत्रीय लोगों द्वारा वर्षों से की जा रही थी। जिसे मूर्त रूप देकर क्षेत्र विकास की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ाया गया है।यह एनीकट आने वाले वक्त में जलसंचयन और सिंचाई की सुविधा बढ़ाकर क्षेत्रवासीयो के जीवन में सकारात्मक बदलाव लायेगा।
भूमि पूजन के दौरान विधायक अग्रवाल के साथ भाजपा कार्यकर्ता विभागीय अधिकारी ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।



