Home छत्तीसगढ़ बीआईओएम, किरंदुल कॉम्प्लेक्स को B-1 श्रेणी में ओवर ऑल प्रदर्शन के लिए...

बीआईओएम, किरंदुल कॉम्प्लेक्स को B-1 श्रेणी में ओवर ऑल प्रदर्शन के लिए मिला द्वितीय पुरस्कार

0

 

किरंदुल : सुरक्षा महानिदेशक, बिलासपुर एवं रायगढ़ क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित 40वें वार्षिक सुरक्षा समारोह-2024 के फाइनल डे फंक्शन में हॉटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में बीआईओएम, किरंदुल कॉम्प्लेक्स को B-1 श्रेणी में ओवर ऑल प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार एनएमडीसी के निदेशक (उत्पादन) जयदीप दासगुप्ता, रामअवतार मीना, उपमहानिदेशक खान सुरक्षा, पश्चिमी क्षेत्र, नागपुर, के करकमलों से संजीव साही, मुख्य महाप्रबंधक, किरंदुल कॉम्प्लेक्स ने ग्रहण किया।

इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में 7 पुरस्कार प्राप्त हुए। 1. एचईएम एंड वर्कशॉप प्रथम पुरस्कार 2. इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन एंड माइन एल्युमिनेशन प्रथम पुरस्कार 3. हेल्थ एंड वेलफेयर अमेनटीज् द्वितीय पुरस्कार 4. पब्लिसिटी एंड प्रापगैन्डा द्वितीय पुरस्कार 5. जेनरल वर्किंग द्वितीय पुरस्कार 6. यूज ऑफ इक्स्प्लोसिव द्वितीय पुरस्कार 7. ट्रेनिंग एंड सेफ्टी परफारमेंस तृतीय पुरस्कार इसके अलावा भी 3 पुरस्कार प्राप्त हुए। 1. फर्स्ट ऐड टीम तृतीय पुरस्कार 2. फर्स्ट ऐड टीम बेस्ट कैप्टन तृतीय पुरस्कार 3. बेस्ट फर्स्ट ऐडर द्वितीय पुरस्कार इस अवसर पर प्रबंधन प्रतिनिधि, दोनों यूनियन एसकेएमएस, एवं एमएमडब्ल्यू के प्रतिनिधि एवं पीट सेफ्टी समिति के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here