Home स्वास्थ्य धूल भरी आंधी बना सकती है आपको बीमार, पड़ता है फेफड़ों पर...

धूल भरी आंधी बना सकती है आपको बीमार, पड़ता है फेफड़ों पर असर, कैसे करें बचाव…

0

बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. गर्म हवाओं और धूल भरी आंधियों ने वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ा दिया है. ऐसे में सांस की बीमारियों से लेकर स्किन प्रॉब्लम तक का खतरा बढ़ गया है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि धूल भरी आंधी किन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकती है, इससे कौन-कौन सी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और इससे बचने के तरीके क्या हैं.

धूल भरी आंधी से हर किसी को नुकसान हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका असर जल्दी और गंभीर रूप से होता है. अस्थमा और सांस की बीमारी से पीड़ित लोग की सांस की नली पहले से ही सेंसिटिव होती है, और धूल के कण उनकी तकलीफ बढ़ा सकते हैं. बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है और बुजुर्गों की इम्यूनिटी उम्र के साथ घटती है, जिससे उन्हें जल्दी संक्रमण हो सकता है. इसके अलावा जिन लोगों को धूल या अन्य प्रदूषकों से एलर्जी होती है, उन्हें त्वचा पर रैशेज, आंखों में जलन और छींक आना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. साथ ही, प्रदूषण से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट पर असर पड़ता है, जिससे हार्ट के मरीजों का खतरा बढ़ जाता है.

धूल भरी आंधी से सेहत को नुकसान:- दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डॉ. अजीत जैन बताते हैं कि धूल भरी आंधी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं. धूल के महीन कण फेफड़ों में जाकर सांस की नली को ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे सांस फूलने, खांसी और सीने में जकड़न जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. धूल आंखों में जाकर जलन, लालपन और संक्रमण पैदा कर सकती है. कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले लोगों को खासतौर पर सावधान रहना चाहिए, क्योंकि धूल लेंस के अंदर फंसकर संक्रमण का कारण बन सकती है.

कैसे करें बचाव

1.घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें, खासकर N95 मास्क का इस्तेमाल करें.

2.आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनें, जिससे धूल आंखों में न जाए.

3.आंधी के समय घर के अंदर रहें और खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें.

4.घर के अंदर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें.

5.दिनभर खूब पानी पिएं, जिससे शरीर हाइड्रेट रहे और टॉक्सिक तत्व बाहर निकलें.

6.घर आने के बाद हाथ-पैर और चेहरा अच्छी तरह धोएं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here