रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : माननीय न्यायालय के निर्णयानुसार जिला कलेक्टर एवं,पुलिस कप्तान राजेश कुमार अग्रवाल के हुकुम तथा नगर पुलिस कप्तान रोहित शाह (भापुसे) अनुविभागीय अधिकारी ( रा0) उदयपुर , श्रीमती अंकिता पटेल के मौजूदगी में तारीख 16 मई दिन शुक्रवार को आबकारी एक्ट 34(2) के तहत जप्तशुदा गैरकानूनी शराब का नष्टीकरण किया गया। लखनपुर थाने में दर्ज (1)-अपराध क्रमांक 06/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में जप्त अंग्रेजी शराब 09 लीटर (2)-अपराध क्रमांक 170/20 धारा 34(2)आब0एकट में जप्त अंग्रेजी शराब 09 लीटर (3)- अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 34 (2) जप्त महुआ शराब 06 लीटर (4)- अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में जप्त अंग्रेजी शराब 36 लीटर (5)- अपराध क्रमांक 25/2024धारा 34(2) आबकारी एक्ट अंग्रेजी शराब 32.800लीटर(6)-
अप0 क्रमांक 28/2024 धारा 34 (2) आब 0 एक्ट जप्त महुआ शराब 10 लीटर कुल 06 प्रकरण में जप्त शुदा 16 लीटर महुआ शराब तथा 86.800 अंग्रेजी शराब कुल जुमला 102.800 लीटर अवैध शराब को बाकायदा मौजूद अधिकारी एवं गवाहों के समक्ष लखनपुर चीरघर के पास जेसीबी मशीन से गढ्ढा खोदवाकर अंग्रेजी शराब के शीशी को गढ्ढे में तोड़ कर तथा महुआ शराब को गढ्ढे में बहाकर उपर से मिट्टी डाल जमींदोज कर नष्टीकरण करने की कार्यवाही की गई। सम्पूर्ण कार्यवाही में नगर निरीक्षक शशि कांत सिन्हा, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, विजय पैकरा, डाक्टर सिदार उपस्थित रहे।



