Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 11 में...

सुशासन तिहार के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 11 में लगाया गया समाधान शिविर

0

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल: छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत प्रथम चरण में प्राप्त हुए आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा हैं।इस तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय योजनाओं की समीक्षा और निगरानी,विकास कार्यों में तेजी लाना, और जनता, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना हैं। आवेदन समाधान पेटी, शिविर और ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से लिए गए हैं।

सुशासन तिहार के अंतर्गत किरन्दुल में प्राप्त आवेदन का निराकरण समाधान शिविर का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 11 में वार्ड क्रमांक 09 एवं 11 हेतु आयोजित किया गया।तथा इन दोनों से प्राप्त आवेदनों हेतु समाधान शिविर में कुल 89 आवेदनों में 87 आवेदनों का निराकरण किया गया।तथा नया आवेदन लिया गया है इस अवसर ,पार्षद लीना सोनी, थॉमस बाबू दुर्गम, बी रूपा रानी,यशोदा चुन्नम, सहायक राजस्व निरीक्षक गौरीशंकर तिवारी,मनराखन ठाकुर, फूड इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ठाकुर ,प्रभाती दास एम टी, जे ई सी एस ई बी गौरव देवांगन पटवारी बृजलाल ताती, सब इंस्पेक्टर,अमर कुमार यादव, थविंद्र नाग,सुलधर नाग,सुपरवाइजर शांति मिडियामी ,चंद्रिका नाग मेडिकल ऑफिसर उप स्वास्थ्य केन्द्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन,राजस्व विभाग, स्वास्थ्य,खाद्य विभाग, चिप्स विभाग, श्रम विभाग,उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here