रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना की बहादुरी शौर्य सम्मान को लेकर नगर लखनपुर में 17 मई दिन शनिवार को गुदड़ी बाजार चौंक से तिरंगा यात्रा का निकला गया यात्रा में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर शामिल हुये। यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में जाकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय करनल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से नगर गुंज उठा। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की इंतजाम किये गये थे। तिरंगा यात्रा में आत्मानंद विद्यालय के स्कूली बच्चे भाजपा कार्यकर्ता नगरवासी समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी शरीक रहे। विधायक अग्रवाल ने कहा हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष सैलानियों के नरसंहार ने पूरे मुल्क को झकझोर कर रख दिया था।
आपरेशन सिंदूर के जरिए से भारतीय सेना ने साहस और रणनीति का परिचय देते हुये पाकिस्तान स्थित दहशतगर्द आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा पड़ोसी देश पाकिस्तान के सेना से प्रशिक्षित आतंकवादियों के द्वारा पहलगाम घटना को अंजाम-दिया गया उनका मकसद देश में साम्प्रदायिक दंगा आपसी नफरत फैलाना था जम्मू कश्मीर में जो अमन चैन स्थापित हो रहा था । उस अमन शांति को खत्म करना था। लेकिन हिदूस्तानी बहादुर सिपाहीयों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल, भाजपा नेता दिनेश साहू, सुभाष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल,सुरेश जायसवाल,राजेंद्र जायसवाल, रमेश जायसवाल मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, महेश्वर राजवाड़े कामेन्दर राजवाड़े, शमीम खान हासिम खान एसडीएम वश सिंह नेताम थाना प्रभारी शशि कांत सिन्हा, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज तिवारी, तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।



