Home छत्तीसगढ़ भाजपा ने बिंद्रानवागढ़ मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की

भाजपा ने बिंद्रानवागढ़ मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :  भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बिंद्रानवागढ़ मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय एवं जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर की सहमति से मंडल अध्यक्ष घनराज विश्वकर्मा ने की है। सूची में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी स्थान दिया गया है।

घोषित सूची में उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह राजपूत, दशरू राम सिन्हा, देवशरण यादव एवं लता वर्मा को दायित्व सौंपा गया है। महामंत्री पद की जिम्मेदारी धनंजय नेताम और त्रिलोक सिंह राठौर को दी गई है। मंत्री पद पर लेशवरी ठाकुर, भूषण साहू, एकता सोम एवं सरोजनी रात्रे को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में घनश्याम देवांगन और मीडिया प्रभारी के रूप में पुरषोत्तम ध्रुव का चयन किया गया है।

कार्यसमिति में सदस्य के रूप में दीपक साहू, उर्वशी नेताम, डिगेश ध्रुव, मुकेश बिसेन, अघन सिंह ध्रुव, गांधीराम मरकाम, गणेश राम ध्रुव, सुनीता नायक, पोषण ध्रुव, वेश राठौर, प्रीतम प्रधान, विनोद ध्रुव, छत्रपाल निषाद, इतवारी देवांगन, उमेश दाऊ, नमोसिंह नेताम, ललित ध्रुव, जफ्फार मेमन, प्रगति देवांगन, यशोदा साहू, अमृतलाल सोम, बबीता सेन, रीना सिन्हा, आशु कंसारी, प्रकाश यादव, शांति यादव, लक्ष्मी ठाकुर, अनुज पांडे, सुनीता ध्रुव, गजानंद मिश्रा, उदेराज सोरी, महेन्द्र देवांगन, नरोत्तम साहू और कृष्णकुमार ध्रुव को शामिल किया गया है।

मंडल अध्यक्ष विश्वकर्मा ने विश्वास जताया है कि यह नई कार्यकारिणी संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आगामी चुनावों में पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोगी सिद्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here