Home छत्तीसगढ़ रायपुर के कारोबारी से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी, शेयर...

रायपुर के कारोबारी से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी, शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर ठग ने बनाया शिकार

0

रायपुर: प्रदेश में क्राइम पेट्रोल के तर्ज पर साइबर ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां कारोबारी से 2 करोड़ 65 लाख रुपए का साइबर ठगी किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ठग ने कारोबारी ​हेमंत कुमार जैन से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा मुनाफा मिलने का झांसा दरेखकर 2 करोड़ 65 लाख रुपए ऐठे। जिसके बाद आरोपी ठग फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि ठग हैदराबाद चले गए। जिसके बाद पीड़ित कारोबारी को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुआ है। कारोबारी ने गुढ़ियारी थाने में जाकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here