Home छत्तीसगढ़ प्रेम प्रसंग या अपहरण! मुस्लिम युवक पर हिंदू युवती को भगा ले...

प्रेम प्रसंग या अपहरण! मुस्लिम युवक पर हिंदू युवती को भगा ले जाने का आरोप, थाने में बवाल

0

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक युवती को भगा ले जाने की खबर आई है. आरोप है कि मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती का अपहरण कर लिया है. अब यह अपहरण या प्रेम प्रसंग पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. लेकिन परिजन को इसे अपहरण ही कह रहे हैं और इसी आरोप के साथ बीती रात सिविल लाइन थाने में जमकर बवाल हुआ. एसएसपी के घर भी परिजन घेराव करने पहुंचे.

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जहां से सिंधी समाज की एक युवती बीते तीन दिनों से लापता है. लापता लड़की के परिवार वालों ने थाने में यह शिकायत की है, उनकी बेटी को एक मुस्लिम युवक भागकर ले गया है. परिजनों ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर तत्काल युवक के गिरफ़्तारी की मांग की, लेकिन पुलिस ने युवती के बालिग होने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है. और इसी को लेकर परिजनों ने थाने में हंगामा किया बाद में एसएसपी रजनेश सिंह के बंगले भी घेराव के लिए पहुंच गए.

एसएसपी रजनेश सिंह ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. वहीं सिविल लाइन पुलिस आरोपी की तलाशी में जुट गई है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here