Home छत्तीसगढ़ जंगली बंदर के आने से मची अफरातफरी

जंगली बंदर के आने से मची अफरातफरी

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : उजड़ते जंगलों ने बेजुबान वन्य प्राणियों को फिक्र में डाल दिया है। वन्य जीव जंगल छोड़ अपना ठिकाना गांव कस्बों शहर नगर के अजनबी गलियों में तलाश रहे है । ऐसा ही नजारा बीते 21 मई को नगर लखनपुर के वार्ड क्रमांक 4 में नजर आया। जंगल के तरफ़ से आये लम्बी पूंछ वाले एक बंदर ने खूब उछल कूद मचाया बंदर को वार्डवासी बड़े चाव से देखने लगे। जंगली बंदर पेड़ में लगे आम फल तोड़ को कर बेबाकी से खाने लगा।

एक नीजी मकान के छत पर बैठा बंदर लोगों के भीड़ को देख भयभीत था। मौक़ा पाते ही पेड़ की शाखाओं को पकड़ जंगली बंदर बस्ती से दूर जंगल की ओर चला गया। दरअसल गर्मी के दिनों में अक्सर भूख प्यास के कारण वन्यजीव जंगल से भटक कर बस्ती की ओर चले आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here