Home क्रिकेट क्यों शुभमन गिल को टेस्ट क्रिकेट में सौंपी गई है भारतीय टीम...

क्यों शुभमन गिल को टेस्ट क्रिकेट में सौंपी गई है भारतीय टीम की कप्तानी…

0

24 मई 2025:- पांच साल पहले ऑस्ट्रलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शुभमन गिल को उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिल गया है. रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है. शनिवार (24 मई) को BCCI ने इसका ऐलान किया. इंग्लैंड दौरे के लिए जिस युवा टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, उसमें सबसे अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा है. ऐसे में शुभमन गिल के लिए यह दौरा किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है, क्योंकि इस दौरे से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत भी हो रही है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि गिल को ही टेस्ट टीम का कप्तान क्यों बनाया गया, तो इसकी पांच बड़ी वजहें हैं.

लंबे समय तक कर सकते हैं कप्तानी:- BCCI को एक ऐसे कप्तान की तलाश थी जो लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी कर सके. गिल उसमें सबसे फिट बैठते थे. गिल केवल 25 साल के हैं, ऐसे में वो लंबे समय तक टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं. गिल टीम इंडिया के चौथे सबसे युवा कप्तान हैं. इस समय वो IPL में कप्तानी कर रहे हैं.

हमेशा रहते हैं फिट:- शुभमन गिल की फिटनेस बहुत अच्छी है. इसलिए वो हर मैच में उपलब्ध होते हैं. ऐसा बहुत कम होता है कि वो किसी सीरीज में चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं. वो विराट कोहली की ही तरह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं. यही वजह है कि उन्हें टीम की कमान सौंपी गई, क्योंकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिटनेस की वजह से इंग्लैंड दौरे पर सभी मैच नहीं खेल सकते हैं.

विराट की जगह पर कर सकते हैं बैटिंग:- टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली नंबर चार पर बल्लेबाजी करते थे. अब शुभमन गिल उस नंबर पर बल्लेबाजी कर विराट कोहली की कमी पूरी कर सकते हैं. वैसे तो गिल इस फॉर्मेट में नंबर तीन पर खेलते हैं, लेकिन वो इस नंबर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं.

नए कोच के साथ तालमेल बनाने का मौका:- शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाने में कोच गौतम गंभीर का बहुत बड़ा हाथ है. गौतम गंभीर खुद एक नए कोच हैं, ऐसे में वह एक युवा टेस्ट टीम बनाना चाहते हैं. इसलिए गिल कप्तान के रूप में उनकी पहली पसंद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here