
अयोध्या. देश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है. कोरोना को लेकर रामनगरी अयोध्या में भी स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. कोरोना को लेकर सीएमओ सुनील कुमार बनियान ने अपने कार्यालय में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की सभी सीएचसी पीएचसी अधीक्षकों को पत्र जारी किया जा रहा है कि वह सभी अलर्ट हो जाए सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है.
दरअसल, पूरे देश में कोरोना ने एक बार फिर तहलका मचाना शुरू कर दिया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में कई पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं. जिसको लेकर अब मंदिर और मूर्तियों की नगरी अयोध्या को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. क्योंकि अयोध्या में देश-दुनिया से भक्त दर्शन पूजन करने आते हैं. भक्तों को किसी प्रकार कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर अयोध्या में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है.
सीएमओ सुनील कुमार बनियान ने बताया कि किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारियों को बिना मेरे अनुमति के अवकाश नहीं दिया जाएगा. स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में एक आइसोलेशन वार्ड बनाएं जल्द ही स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल करेगा. रामलला का दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को लेकर सीएमओ ने कहा कि वे सभी श्रद्धालु हमारे सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेंगे. अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से सैनिटाइजर मास्क अवेलेबल कराया जाएगा और उनको कोरोना के प्रति जागरूक भी किया जाएगा.



