Home छत्तीसगढ़ जमीन संबंधी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट मामला दर्ज

जमीन संबंधी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट मामला दर्ज

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : जमीन संबंधी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया सुमित्रा बाई पति स्व सुबेदार जाति हरिजन उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम बंधा आमाढोढी ने थाना उपस्थित आकर अपने एवं परिजनों के साथ मारपीट किये जाने का प्राथमिकी दर्ज कराई है। दरअसल आरोपी 1-धरमजीत 2-वशगोपाल दोनो निवासी ग्राम बंधा तथा 3- आरोपी फागूलाल निवासी अम्बिकापुर तीनों ने 23 मई की रात करीब 8-9 बजे जमीन संबंधी पुराने रंजिश को लेकर महिला के साथ गाली-गलौच करते हुए हाथापाई करने लगे तभी महिला की बड़ा लड़का विजय कुमार एवं छोटे लड़के के पत्नी सुचिता बीच बचाव करने आये तीनों ने उनके साथ भी मारपीट किया। मारपीट से महिला एवं उसके परिजनों को शारीरिक चोटें आई हैं। लखनपुर पुलिस मामले में धारा 296,351(2) 115(2) 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here