Home छत्तीसगढ़ संविधान बचाओ रैली और सभा का हुआ सफल आयोजन

संविधान बचाओ रैली और सभा का हुआ सफल आयोजन

0

 

मुन्ना पांडेय लखनपुर सरगुजा : राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के दिशा निर्देश पर समुचे भारत वर्ष में संविधान बचाओ रैली और सम्मेलन सभा का आयोजन प्रदेश , संभाग तथा विधान सभा क्षेत्र में किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 24 मई दिन शनिवार को सरगुजा जिले के अंबिकापुर विधानसभा अंतर्गत ब्लाक लखनपुर के दुर्गाबाड़ी में विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली एवं सम्मेलन सभा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव, जिला अध्यक्ष (कांग्रेस) बालकृष्ण पाठक, हेमंत सिंन्हा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी) शहर अंबिकापुर, विनय शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (ग्रामीण )कृपा शंकर गुप्ता, राजनाथ सिंह अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उदयपुर

कांग्रेस प्रदेश सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव, सिद्धार्थ सिंह देव अमित सिंहदेव, रणविजय सिंह देव, रहे। साथ ही संविधान बचाओ रैली एवं सम्मेलन सभा में कांग्रेस के पदाधिकारी जमीनी कार्यकर्ता क्षेत्र से आये ग्रामीण काफी तादाद में शामिल हुये। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के अगुआई में संविधान बचाओ रैली अस्पताल चौक से दुर्गाबाड़ी तक निकाली गई। यह रैली दुर्गा बाग में पहुंच कर सम्पन्न हुई।

बाद इसके सम्मेलन सभा में शामिल जनसमुदाय को पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक विक्रमादित्य सिंह देव ने सम्बोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि — मोदी सरकार के द्वारा संविधान पर किए जा रहे प्रहार और संविधान बदलने के प्रयास के विरोध में कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली और प्रदेश स्तर ,संभाग तथा जिला-स्तर एवं मतदान केंद्र स्तर पर सम्मेलन सभा का आयोजन किया जा रहा है। संविधान बचाओ रैली और सम्मेलन के माध्यम से लोगो को जागरूक करने के साथ देश की वर्तमान स्थिति, जातिगत जनगणना जम्मू कश्मीर में हुए पहलगाम हमले सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा कर बताया जा रहा है। कांग्रेस के अन्य गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला गया।

इस सम्मेलन सभा में कांग्रेस के दि्तेंद्र मिश्रा अजय अग्रवाल, अजय तिर्की वीरेंद्र सिंह देव, रमेश जायसवाल,इरशाद खान ,शराफत अली, आमिर सोहेल धर्मेंद्र झरिया भानू राजवाड़े रामसूजान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दूर दराज ग्रामीण इलाकों से आए महिला पुरुष काफी संख्या में शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here