Home छत्तीसगढ़ नक्सल संगठन का डिप्टी कमांडर समेत दो ढेर

नक्सल संगठन का डिप्टी कमांडर समेत दो ढेर

0

बीजापुर:  सुकमा और बीजापुर जिले में पेसलपाड़ और तुमरेल इलाके में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 10 लाख रुपए के 2 इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। ये दोनों ACM (एरिया कमेटी मेंबर) कैडर के नक्सली हैं। दोनों पर 5–5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मौके से हथियार समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, फोर्स को सूचना मिली थी कि उस इलाके में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर DRG, STF, CRPF और कोबरा बटालियन के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। जब टीम जंगल में पहुंची तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों की जवानों के साथ मुठभेड़ हो गई। वहीं दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। हालांकि, नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। जिसके बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके से 2 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए। जिसके बाद इनमें से एक की पहचान माड़वी माड़ा के रूप में हुई है।

ये साउथ सब जोनल ब्यूरो का डिप्टी कमांडर था। एरिया कमेटी मेंबर के पद पर सक्रिय था। वहीं दूसरे नक्सली की पहचान संदेश उर्फ सन्नू के रूप में हुई है। ये भी साउथ बस्तर डिवीजन कमेटी में एरिया कमेटी के पद पर सक्रिय था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here