Home छत्तीसगढ़ भाजपा कर रही संविधान का दुरुपयोग, संविधान बचाओ रैली में भूपेश बघेल...

भाजपा कर रही संविधान का दुरुपयोग, संविधान बचाओ रैली में भूपेश बघेल ने किया BJP पर हमला

0

बालोद : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ में शामिल हुए. उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

बालोद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

आम सभा को किया संबोधित

कांग्रेस भवन के पास आम सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा. बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान का दुरुपयोग कर रही है और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है. उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजना, जो गरीब मजदूरों की आर्थिक रीढ़ थी, उसे बंद कर दिया गया है.

विदेश के दबाव में काम कर रही सरकार – पूर्व सीएम बघेल

इसके साथ ही, उन्होंने सरकार पर विदेशों के दबाव में काम करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आज संविधान संकट में है और उसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. इस दौरान जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विधायक – अनिला भेड़िया, कुंवर सिंह निषाद और संगीता सिन्हा भी मंच पर मौजूद रहीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here