Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी! फर्जी अधिकारी बनकर युवाओं...

छत्तीसगढ़ में रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी! फर्जी अधिकारी बनकर युवाओं को बनाया शिकार, शातिर ठग राजेश साहू गिरफ्तार

0

डोंगरगढ़:  रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोपी खुद को रेलवे का अधिकारी बताकर लोगों को भरोसे में लेता था और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर पैसे ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेश साहू के रूप में की है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। शुरूआती जांच में पता चला है कि राजेश साहू लंबे समय से युवाओं को रेलवे में नौकरी लगाने का लालच देकर ठगी कर रहा था। वह खुद को रेलवे में बड़े अधिकारी बताकर नकली पहचान पत्र और दस्तावेजों का इस्तेमाल करता था।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here