Home देश-विदेश ‘भारत से शांति वार्ता चाहता हूं…’ ईरान पहुंचकर बोले पाकिस्तानी PM शहबाज...

‘भारत से शांति वार्ता चाहता हूं…’ ईरान पहुंचकर बोले पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ

0

पाकिस्तान ने भारत से बातचीत करने और शांति स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान में कहा कि वह भारत के साथ हर मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं, यह उल्लेख करते हुए कि उनका देश संवाद चाहता है.

यह घटनाक्रम तब हुआ है जब पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घिरा हुआ महसूस कर रहा है और भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है, जिसके बाद पाकिस्तान को आभास हो गया है कि भारत अब पीछे नहीं हटेगा और आतंक के खिलाफ कड़ा प्रहार करेगा.

पाक के पीएम शहबाज शरीफ चार देशों की यात्रा पर हैं. वह 25 से 30 मई, 2025 तक तुर्की, ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान का दौरा करेंगे.

भारत को बातचीत की पेशकश

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वह कश्मीर और पानी के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं. साथ ही आतंकवाद और व्यापार भी बातचीत की जा सकती है.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत आक्रामक रूप अपनाता है तो वह भी जवाब देना जानते हैं. जैसा कि कुछ दिनों पहले दिया था.

पाक पीएम ने दावा किया कि भारत के साथ चार दिन के संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई.

भारत का रुख क्या है?

भारत ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए पाकिस्तान को साफ कर दिया है कि अब पाकिस्तान के साथ पीओके की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत होगी.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान और पीओके में स्थित सैन्य और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया.

पाकिस्तान को भारत द्वारा किए गए जवाबी कार्रवाई में बहुत नुकसान हुआ. जिसके बाद वह गिड़गिड़ाकर जमीनी संघर्ष को रोकने को कहा. जिसके बाद दोनों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here