Home छत्तीसगढ़ विधायक अग्रवाल ने पीएम श्री भवन और शौचालय निर्माण कार्य का किया...

विधायक अग्रवाल ने पीएम श्री भवन और शौचालय निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा  : अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को निरंतर गति देते हुए मा0 विधायक राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को उदयपुर विकासखंड के ग्राम सलका स्कूल परिसर में पीएमश्री भवन तथा शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन बाकायदा पंडित पुजारी के मुखारविंद से उच्चरित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया । क्षेत्रीय लोगों के मांगोंउपरांत विधायक राजेश अग्रवाल की पहल से पीएम श्री भवन और शौचालय निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान हुई है। ग्राम पंचायत के ओर से निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम के बतौर मुख्य आतिथि अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के ,जिला पंचायत सदस्य राधा रवी,देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह,संतोष गुप्ता, संतोष जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह,कमलेश जायसवाल रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में

अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

तत्पश्चात अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किये। 8.07 लाख रुपए लागत से बनने वाली पीएम श्री भवन तथा 1.81 लाख रुपए लागत से बनने वाले शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता खंड शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव, ग्राम सरपंच सचिव शिक्षक शिक्षिकाएं सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान विधायक राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here