
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार अभियान के तृतीय चरण में 27 मई दिन मंगलवार को ब्लाक अम्बिकापुर के ग्राम सुखरी एवं उदयपुर के ग्राम सलका में आयोजित समाधान शिविर में मा0 विधायक राजेश अग्रवाल शामिल हुये। उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद करते उनकी समस्याओं से अवगत हुये। साय सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी कार्य योजनाओं की जानकारी दिये। साथ ही समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों को शासन के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा ग्रामीणो के समस्याओं का तुरंत समाधान करने निर्देश दिया।
विधायक अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल ग्रामपंचायत सुखरी में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष भवन का फीता काट लोकार्पण किया। दोनों शिविरो में विधायक अग्रवाल ने शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुये लाभ लेने की बात कही।
वहीं प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, महतारी वंदन योजना, शौचालय निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीणों को प्रेरित किया। साथ विभागो के तरफ़ से हितग्राहियों को मिलने वाली सामाग्री का वितरण किये । विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों तथा उनके निराकरण के स्थिति की जानकारी लिये। विधायक के मौजूदगी में निराकृत आवेदनो का घोषणा की गई।ग्राम सुखरी शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जनपद सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणजन विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



