
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम जोधपुर में 27 मई दिन मंगलवार की सुबह ट्रांसफमर के समीप बीजली करेंट के चपेट में आने से एक जोतन बैल की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश राजवाड़े आ0 बरन राम राजवाड़े साकिन ग्राम जोधपुर थाना लखनपुर का बैल चरने के दौरान ट्रांसफार्मर के समीप बीजली करेंट के जद में आ गया जिससे बैल की मौत हो गई। कृषि कार्य समीप आ गया है ऐसे समय में बैल की मृत्यु हो जाने से किसान के सामने खेती-बाड़ी करने समस्या खड़ी हो गई है। साथ ही हजारों का नुक़सान उठाना पड़ा है। किसान ने शासन प्रशासन से मुवावजे की मांग की है । ताकि मुवावजा मिलने के बाद वह नया बैल खरीद कर कृषि कार्य आरंभ कर सके ।



