

जशपुर : बगीचा से खबर है कि ग्राम पंचायत सरधापाठ अंतर्गत पहाड़ी कोरवा बस्ती पकरी टोली से अंबाकोना तक प्रधानंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण कार्य अच्छे से नहीं किया जा रहा है और जहां पुलिया बना रहे हैं वहां एप्रोच में मुरम डालने बोला गया है हम ग्रामीण सड़क में कार्यरत मुंशी लोगो को कई बार बोल चुके हैं कि संतोषजनक कार्य नहीं हो रहा है इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया है ग्रामीणों का कहना है कि सरकार जनहित में करोड़ों रुपए खर्च करती है तो सड़क अच्छे से बनना चाहिए ।

हमने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों का पक्ष जाना उनका कहना है कि डामर का मोटाई कम है ये तुरन्त उखड़ जाएगा और वहां डामरीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है पुलिया का कार्य बाकी है हमने उपयन्त्री श्री सुधीर कुमार पटेल से उनका पक्ष जाना तो उन्होंने कहा कि अभी कार्य प्रगति पर है कार्य पूर्ण नहीं हुआ है न ही किसी प्रकार का गुणवत्ता में कोई कमी हैन तो मोटाई में जो अनुपात में बनाना है उसी अनुसार काम किया जा रहा है यदि ग्रामीणों के नजर में कहीं पर कोई कमी दिख रहा होगा तो उसे तत्काल सुधारा जाएगा ग्रामीणों को किसी प्रकार शिकायत का मौका नहीं मिलेगा अब देखना होगा कि इसके बाद आगे क्या सुधार होता है




