Home देश दिल्‍ली में शुरू हुई झमाझम बारिश,IMD ने जारी किया येलो अलर्ट…

दिल्‍ली में शुरू हुई झमाझम बारिश,IMD ने जारी किया येलो अलर्ट…

0

नई दिल्ली. आज राजधानी दिल्‍ली में सुबह से ही तेज और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान थे. कुछ ऐसा ही हाल गाजियाबाद से लेकर नोएडा और गुरुग्राम से लेकर फरीदाबाद का है. शाम होते-होते हल्‍की बारिश से लोगों को राहत मिली है. मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने दिल्ली और NCR के लिए तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी है. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे गर्मी से त्रस्त दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिलेगी. IMD ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

दिल्ली में मई 2025 का महीना रिकॉर्ड तोड़ बारिश के साथ चर्चा में रहा है, जो 1901 के बाद सबसे गीला मई साबित हुआ है. हाल के दिनों में भारी बारिश और तूफान ने शहर में जलभराव और यातायात अवरोध पैदा किए, लेकिन गर्मी से राहत भी दी. आज की हल्की बारिश और तूफान की भविष्यवाणी NCR में मौसम को और सुहावना बनाने की उम्मीद है. IMD के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आंधी-तूफान और हल्की बारिश की संभावना है, जो क्षेत्र में तापमान को नियंत्रित करेगी.

गर्मी से मिलेगी राहत:- यह मौसमी बदलाव दिल्ली के लिए दोहरी राहत ला सकता है. एक ओर, गर्मी और उमस से परेशान लोगों को ठंडक मिलेगी, वहीं दूसरी ओर, बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है. वर्तमान में दिल्ली का AQI “मध्यम” श्रेणी में है, और बारिश प्रदूषण को कम करने में मदद कर सकती है. हालांकि, IMD ने चेतावनी दी है कि 31 मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here