
दुर्गूकोंदल दिनेश नथानी : दुर्गूकोंदल क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। इस क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से रेत खनन और परिवहन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। रेत खनन और परिवहन करने वाले लोगों का दावा है कि उनके पास रॉयल्टी और पर्ची है, लेकिन सवाल यह है कि क्या उनके पास सड़कों पर भारी वाहन चलाने की अनुमति है? क्या उनके पास पर्यावरण और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए आवश्यक अनुमतियाँ हैं?
इसके अलावा, महेन्द्रपुर रेत खदान से रेत लोडिंग के लिए चैन माउंटेन का उपयोग किया जा रहा है, जबकि रेत परिवहन के लिए हाईवा का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन समस्या यह है कि ये हाईवा हमेशा ओवरलोड रहती हैं, जो सड़कों की सुरक्षा और स्थानीय लोगों के लिए खतरनाक है।
स्थानीय लोगों को रेत तस्करों द्वारा थोड़ा बहुत पैसा दिया जा रहा है, लेकिन वे खुद मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। लेकिन जब ये लोग अपना काम करके चले जाएंगे, तो स्थानीय लोगों को सड़कों की खराब हालत का सामना करना पड़ेगा।
सरकार को चाहिए कि वह स्थानीय लोगों की परेशानी को समझे और अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए कार्रवाई करे। माइनिंग विभाग को भी इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
इस खबर की पुष्टि अमनपथ नहीं करता, यह जानकारी सूत्रों के अनुसार मिली है।



