रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा :रिस्तेदारी निभाना भी कभी कभी इंसान जहमत में डाल देता है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। ससुराल पक्ष वाले अपने ही बेटी दामाद तथा समधी को उसी के घर में जमकर पीटा जिससे रिस्तेदारी में दरार आ गया है।
दरअसल मामला थाना लखनपुर क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला का है । प्रार्थी विक्रम आ0 लालचद 22 वर्ष के घर उसके ससुराल पक्ष वाले ससुर पारस नाथ ,सास श्याम बाई, साला अकिल, तथा गुलशन सभी निवासी ग्राम मेन्ड्रा थाना मणीपुर 1जून दिन रविवार को मेहमानी करने आये थे । रात करीब 11बजे साला अकील बाहर तरफ घूमने गया था। तथा सास श्याम बाई ससुर पारस नाथ तथा गुलशन खाना खाते समय किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे। दामाद विक्रम ने लड़ाई झझट करने से मना किया। तब ससुराल पक्ष वालों ने कहा हम लोगों के बीच में बोलने वाले तुम कौन होते हो।
मना करना महंगा पड़ गया दामाद की इतनी सी गुस्ताखी के लिए ससुराल पक्ष ने लाठी डंडे तथा हाथ मुक्के से दामाद को जमकर पीटा । इतना ही नहीं दामाद ने जब अपने पिता को फोन कर बुलाया तो आवेश में आकर लड़की के माता-पिता तथा भाईयों ने लड़के के पिता को भी नहीं बख्शा और उसे भी दम तक पीटा। जिससे लड़के तथा उसके पिता को शारिरिक अंदरूनी चोटें आई हैं। विक्रम ने 2 जून दिन सोमवार को थाना उपस्थित आकर ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। लखनपुर पुलिस मामले में
धारा 296,351(2) 115(2)3-(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।
मारपीट मामला के चश्मदीद गवाह भी है।



