Home छत्तीसगढ़ युवा व्यवसायी की मौत, बिलासपुर में एक्सीडेंट

युवा व्यवसायी की मौत, बिलासपुर में एक्सीडेंट

0

बिलासपुर :  बिलासपुर हाईकोर्ट के पास वाहन चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। 100 की रफ्तार से दौड़ रही इनोवा से गुटखा थूकने के लिए ड्राइवर ने दरवाजा खोला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर ​डिवाइडर से टकराई और पलट गई। गाड़ी पलटने के दौरान पीछे बैठा युवा व्यवसायी बाहर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आगे बैठे उसके दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को अपोलो में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि चकरभाठा निवासी जैकी गेही (31) की कपड़े की दुकान थी। वह पार्टी करने के लिए बार आया था। देर रात उसने अपने दोस्त चकरभाठा निवासी आकाश चंदानी को फोन कर लेने के लिए बुलाया। आकाश घर के पास खड़े अपने दोस्त पंकज के साथ इनोवा लेकर जैकी को लेने पहुंचा। आकाश गाड़ी चला रहा था, पंकज बगल में और जैकी पीछे बैठा था। एनएच पर गाड़ी की रफ्तार तब 100 से अधिक थी। हाइवे पर हाईकोर्ट से पहले गुरुनानक ढाबा के पास आकाश ने गुटखा थूकने के लिए कार का दरवाजा खोला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

लगातार तीन बार पलटी खाई। ड्राइवर साइड का दरवाजा पहले से खुला था, पलटने के दौरान पीछे का दरवाजा भी अचानक खुल गया और सामने से आकाश व पीछे से जैकी बाहर जा गिरे। जैकी की मौके पर ही मौत हो गई और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here