Home लाइफ चेहरे पर मुँहासे से बचने के आसान उपाय

चेहरे पर मुँहासे से बचने के आसान उपाय

0

आजकल की प्रदूषण भरी जिंदगी में यदि हम अपने शरीर के किसी हिस्से की देखभाल नहीं करते हैं, तो मुँहासे और कीलें उत्पन्न हो सकती हैं। इसका सबसे अधिक असर हमारे चेहरे पर होता है।

चेहरा हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील हिस्सा है।

क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपने चेहरे को मुँहासे से कैसे बचा सकते हैं? आइए जानते हैं कुछ उपाय।

दालचीनी को पीसकर पाउडर बना लें। चौथाई चम्मच पाउडर में कुछ बूँदें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। एक घंटे बाद धो लें। इससे मुँहासे ठीक हो जाएंगे।

नींबू से चेहरा साफ करने का तरीका – रात को सोते समय चेहरे पर नींबू रगड़ें और सुबह धो लें। यह त्वचा के रोगों के लिए एक प्रभावी उपाय है।

जहाँ भी त्वचा पर चकते हों, वहाँ नींबू का टुकड़ा लगाएं। नींबू में फिटकरी का पाउडर भरकर धीरे-धीरे लगाएं।

किसी अच्छे फेस वॉश का उपयोग करें। गुनगुने पानी और साबुन से दिन में 3-4 बार चेहरा धोएं और नरम तौलिये से सुखाएं। इससे त्वचा पर जमा हुआ सिबम धुल जाएगा और रोम छिद्र खुले रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here