Home छत्तीसगढ़ 40 साल बाद ‘नक्सलमुक्त’ हुए बस्तर पर बनेगी फिल्म, स्क्रिप्ट तैयार, छत्तीसगढ़...

40 साल बाद ‘नक्सलमुक्त’ हुए बस्तर पर बनेगी फिल्म, स्क्रिप्ट तैयार, छत्तीसगढ़ के लोग ही निभाएंगे रोल

0

‘द केरल स्टोरी’ और ‘बस्तर फाइल्स: द नक्सल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ‘बस्तर शांति समिति’ के द्वारा आयोजित ‘बीजिंग से बस्तर तक’ संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.इस दौरान सुदीप्तो सेन ने बताया कि करीब 40 साल से नक्सलवाद का दंश झेल रहा बस्तर नक्सल मुक्त होने की कगार पर है. ऐसे में जल्द ही वह फिर से एक बार बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें स्थानीय कलाकारों को जगह देंगे.

इसी के साथ, सुदीप्तो सेन ने कहा कि बस्तर में ही इसकी शूटिंग की जाएगी. उनका कहना है कि जल्द ही वह फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. हालांकि, अब तक उन्होंने इसके लिए टाइटल नहीं सोचा है लेकिन स्क्रिप्ट तैयार कर ली है.

फिल्म में क्या दिखाया जाएगा?
इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह से बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के लिए नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान और केंद्र और राज्य सरकार काम कर रही हैं. नक्सलियों के बैकफुट पर होने के बाद बस्तर में क्या कुछ बदला और जवानों ने किस तरह से नक्सलियों पर बड़ा प्रहार किया, इन सारी घटनाओं का इस फिल्म में जिक्र होगा.

द नक्सल स्टोरी के आगे की कहानी पर बनाऊंगा फिल्म
सुदीप्तो सेन ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे पर मूवी बनाएं. उनका कहना है, “पिछले 50 साल से नक्सलियों के खिलाफ हमारे देश में जो लड़ाई चल रही है, वो बहुत ही रोचक क्लाइमैक्स पर पहुंच गई है. मुझे नहीं लगता कि अब नक्सलवाद के पूरी तरह से खात्में में ज्यादा दिन बचे हैं. इसलिए मैं चाहूंगा कि ‘द नक्सल स्टोरी’ के बाद वाली कहानी पर भी फिल्म बनाऊं.”

स्थानीय लोगों को बतौर एक्टर लिए जाने पर सुदीप्तो सेन ने कहा, “मेरी पुरानी फिल्म में भी छत्तीसगढ़ के बहुत सारे लोग थे. मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि स्थानीय लोगों की हिस्सेदारी हो. इसी के साथ मेरी इच्छा है कि पूरी फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में ही हो.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here