Home छत्तीसगढ़ अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं...

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

0

 गरियाबंद : जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अब प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। कलेक्टर बीएस उइके के कड़े निर्देशों और सतत निगरानी के तहत आज खनन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बकली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी (चेन पोकलेन मशीन) तथा रेत परिवहन में लगे 4 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया।

प्रशासन की यह कार्रवाई केवल एक दिन की नहीं है। इससे पहले 01 से 02 जून 2025 की दरम्यानी रात बाकली-चौबेबांधा-पिताईबंद (तहसील राजिम) क्षेत्र में भी अवैध रेत परिवहन पर करारा प्रहार करते हुए 4 अन्य हाइवा वाहन जब्त किए गए थे। कुल मिलाकर 9 भारी वाहन राजिम व पांडुका थाना परिसरों में जब्ती की स्थिति में रखे गए हैं।

प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। आगे की जांच व विधिक प्रक्रिया प्रचलन में है।

जिला प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि भविष्य में ऐसी और भी बड़ी कार्रवाइयों की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिससे खनन करने वालो पर बड़ी कार्यवाई की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here