Home स्वास्थ्य बाल हैं कमजोर तो आज से ही खाना शुरू कर दीजिए प्रोटीन...

बाल हैं कमजोर तो आज से ही खाना शुरू कर दीजिए प्रोटीन से भरपूर ये चीजें?

0

बाल अगर जरूरत से ज्यादा कमजोर हों तो टूटकर गिरने लगते हैं. कमजोर बाल देखने में भी मुरझाए नजर आते हैं और पतले भी हो जाते हैं. ऐसे में अक्सर ही सिर पर बालों से ज्यादा स्कैल्प नजर आने लगती है और महसूस होता है जैसे व्यक्ति गंजेपन की तरफ बढ़ रहा है. इस दिक्कत से ना सिर्फ महिलाओं को बल्कि पुरुषों को भी दोचार होना पड़ता है. सिर से सारे बाल ही झड़कर ना गिरने लगें इसके लिए बालों को मजबूत (Strong Hair) बनाना बेहद जरूरी है प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाए जाएं तो बालों को भरपूर पोषण मिलता है और बालों से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं. आप भी जानिए कौनसे हैं ये फूड्स.

बालों के लिए प्रोटीन से भरपूर फूड्स

डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologist) का कहना है कि अगर आप शाकाहारी हैं तो अपने खानपान में एक कप दाल को शामिल कर सकते हैं. एक कप दाल से 18 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. इसके अलावा 100 ग्राम पनीर, दही, छोले या बींस को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत होते हैं.

नॉन वेजीटेरियन लोगों के लिए 100 ग्राम चिकन और मछली 25 ग्राम तक प्रोटीन का स्त्रोत होते हैं. रोजाना 2 अंडे भी खाए जा सकते हैं जिनसे शरीर को 12 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि अगर रोजाना इन चीजों को खाया जाए तो बालों को मजबूती मिलती है.

ये फू्ड्स भी खा सकते हैं

  • बालों की सेहत अच्छी रखने के लिए कुछ और फूड्स को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. प्रोटीन के अलावा विटामिन, आयरन और फोलेट भी बालों के लिए फायदेमंद हैं. इस चलते पालक को डाइट में शामिल किया जा सकता है. पालक बालों के खुरदुरेपन को दूर करता है.
  • अगर बाल मुरझाए नजर आते हैं तो शकरकंदी खाना शुरू करें. शकरकंदी बालों के रूखेपन को दूर करने में भी असरदार है.
  • बाल कमजोर होकर ना टूटें इसके लिए विटामिन सी से भरपूर अमरूद खाया जा सकता है. अमरूद बालों को हेल्दी बनाए रखता है.
  • सूखे मेवे और बीज भी बालों के लिए बेहद अच्छे होते हैं. इनसे बालों को प्रोटीन ही नहीं बल्कि ओमेगा-3 की भी अच्छी मात्रा मिल जाती है. अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज और अलसी के बीज बालों के लिए बेहद अच्छे हैं.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here