Home क्रांइम शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाला आरोपी...

शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : एक तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल महिला आसपास के साप्ताहिक बाजारों में सब्जी बेचने का पेशा करती है । इसी दौरान आटो चालक योगेश साहू से जान-पहचान हुई एक दूसरे को पसंद करने लगे।

माह जून 2021 में आरोपी महिला से बोला मैं तुम्हें पसंद करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदो साप्ताहिक बाजार से लौटते समय शादी करने के झांसे में लेते हुए रात तकरीबन 9 बजे महिला को ग्राम टपरकेला के जंगल में लेजाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया ।

इस तरह से आरोपी युवक महिला को शादी का झांसा देकर सालों जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने युवक के सम्मुख शादी करने की पेशकश की तो वह बहाने बाजी करने लगा। जब बात नहीं बनी तो हताश तंग तलाक शुदा महिला ने थाना उपस्थित आकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई लखनपुर पुलिस धारा 376(2) (ढ) भादंवि एवं 3-(2)(V) एस सी एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दौरान विवेचना के आरोपी योगेश कुमार साहू आ0 कामती प्रसाद साहू उम्र 26 वर्ष छतौना बिलासपुर हाल मुकाम राईस मिल चौक भिट्ठी कला थाना मणीपुर को 4 जून दिन बुधवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से जेल भेज दिया है। इस पूरे कार्यवाही में थाना प्रभारी शशि कांत सिन्हा प्रधान आरक्षक पितांबर सिंह, आरक्षक चित्रसेन अन्य सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here