एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा किरंदुल, 05 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद किरंदुल ने हरित स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में मणिकंचन केंद्र के पास तालाब और गोठान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस महत्वपूर्ण पहल में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आम, अमरूद, इमली, पपीता, नीम, जामुन, मूंगा, सीताफल, शीशम आदि के पौधे रोपे।नगर पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा, “पेड़-पौधे ऑक्सीजन, फल और छांव प्रदान करते हैं, जो जीवन के लिए अनिवार्य हैं।
आइए, हम सब धरा को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का संकल्प लें।”कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, सीएमओ शशि भूषण महापात्र, पालिका इंजीनियर टी आर सिन्हा, पार्षद के सजी, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पार्षद गिरिजा ठाकुर, अमृत टंडन, यशोदा चुन्नम, गोपीनाथ हरिजन, बी रूपा रानी, राजकुमार सोनी, थॉमस बाबू दुर्गम, पदमा नाग, बालसिंह कश्यप, अनिल मरकाम, जॉर्डन राम, मनराखन ठाकुर, गौरीशंकर तिवारी, धनंजय शर्मा, मनीषा ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।बता दे सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।यह आयोजन पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जो स्थानीय समुदाय को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है।



