Home छत्तीसगढ़ अश्लील वीडियो बनाकर करते थे वसूली, तोमर बंधुओं पर कसा पुलिस का...

अश्लील वीडियो बनाकर करते थे वसूली, तोमर बंधुओं पर कसा पुलिस का शिकंजा, संगठित अपराध की धाराओं में फंसे

0

रायपुर: राजधानी में सूदखोरी के दम पर अवैध साम्राज्य खड़ा करने वाले करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर और उसके भाई रोहित तोमर पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। अंडा ठेले से शुरू करने वाले इन दोनों भाइयों ने ब्याज के धंधे में गहराई से उतरकर लोगों की मजबूरी को हथियार बनाया और करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली।

naidunia_image

अब जब पीड़ित खुलकर सामने आए हैं, तो पुलिस ने न सिर्फ दोनों भाइयों, बल्कि उनके भतीजे दिव्यांश तोमर को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी पत्नियों और परिवार के अन्य सदस्यों को भी आरोपित बनाया है। आरोपित स्पा सेंटर में लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर जबरन वसूली करते थे। छापेमारी के बाद से दोनों भाई फरार हैं। आरोपित रसूख के लिए राजनीति का सहारा लेते थे और लोगों को डराते थे।

कंट्रोल रूम में मामले का राजफाश करते हुए एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ जबरन वसूली, मारपीट, धमकी और संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने जैसे गंभीर आरोपों के तहत केस दर्ज किया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में आरोपितों ने पुलिस को ही सर्च वारंट लाने की चुनौती दी। इसके बाद कोर्ट से वारंट लेकर पुलिस ने उनके घरों पर छापेमारी की, जहां से नकदी, हथियार, दस्तावेज और लग्जरी गाड़ी बरामद की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here