Home स्वास्थ्य गर्मियों में सेहत के लिए किसी खजाने के कम नहीं है भिंडी...

गर्मियों में सेहत के लिए किसी खजाने के कम नहीं है भिंडी का पानी, जनिये इसके फायदे?

0

हमारे किचन में कई ऐसी सब्जियां होती हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं. लेकिन हम उन्हें सिर्फ सब्जी बनाने तक ही सीमित रखते हैं. उन्हीं में से एक है भिंडी. भिंडी को आमतौर पर लोग सब्जी की तरह ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका पानी भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आयुर्वेद के अनुसार भिंडी का पानी कई बीमारियों को दूर करने और शरीर को ताकत देने में मदद करता है. भिंडी में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-C, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जब इसे रातभर पानी में भिगो दिया जाता है और सुबह उसका पानी पिया जाता है, तो यह शरीर को अंदर से साफ करता है और कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत देता है.

1. पेट को रखे दुरुस्त:- भिंडी का पानी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को ठीक करता है. अगर किसी को गैस, कब्ज, एसिडिटी या अपच की परेशानी है, तो सुबह खाली पेट भिंडी का पानी पीना राहत दिलाता है. यह पेट को हल्का करता है और खाना भी अच्छे से पचता है.

2. ब्लड शुगर करे कंट्रोल:- डायबिटीज के मरीजों के लिए भिंडी का पानी किसी घरेलू दवा से कम नहीं. रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि भिंडी शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है. इसका पानी पीने से शरीर में इंसुलिन का असर बेहतर होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है.
3. दिल के लिए फायदेमंद:- भिंडी में घुलनशील फाइबर होता है जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालने में मदद करता है. इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. यह हार्ट के लिए एक नेचुरल प्रोटेक्शन की तरह काम करता है.
4. स्किन को दे नमी और ग्लो:- भिंडी का पानी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेशन स्किन को नम बनाए रखते हैं. यह स्किन की ड्राइनेस कम करता है और चेहरे पर नेचुरल चमक लाता है. जिनकी स्किन रूखी या बेजान रहती है, उनके लिए यह एक नेचुरल उपाय है.
5. बढ़ाए इम्यूनिटी:- भिंडी में मौजूद विटामिन-C और जरूरी मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इसका पानी रोज पीने से शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है. खासकर मौसम बदलने के समय जब जुकाम या बुखार जल्दी होता है, तो यह पानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है.
6. गर्मियों में फायदेमंद:- भिंडी का पानी गर्मियों में असरदार होता है. यह शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है और मौसमी बीमारियों से बचाता है. अगर आप रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो सालभर फिट और एक्टिव रह सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here