
दिल्ली : किसी छात्र ने यदि वर्ष 2022 से पहले भी एक साथ दो डिग्रियां हासिल कर रखी है तो वह सभी डिग्रियां अब मान्य होगी। बशर्ते इन डिग्री कोर्सों को शुरू करने के लिए विश्वविद्यालयों ने अपनी काउंसिल या आयोग से उसकी मंजूरी ली थी।
यूजीसी की गाइडलाइन
इसके बाद यूजीसी ने तीन अप्रैल 2025 को आयोग की बैठक में इसमें बदलाव का फैसला लिया। जिसमें अब अनुमति लेकर 2022 से पहले भी एक साथ दो डिग्री कोर्स संचालित किए जा रहे थे, तो उनकी डिग्री अब मान्य होगी। उनकी पढ़ाई बेकार नहीं जाएगी।
यूजीसी ने 13 अप्रैल 2022 की गाइडलाइंस में एक साथ दो डिग्रियां हासिल करने के जो नियम निर्धारित किए है, उसके तहत एक साथ दो डिग्री हासिल करने के लिए कोई भी छात्र फिजिकल मोड में दो पूर्णकालिक कोर्स में दाखिला ले सकते है, लेकिन दोनों कक्षाओं का समय सामान नहीं होना चाहिए। छात्र चाहें तो इसके तहत एक कोर्स को फिजिकल तो दूसरे को दूरस्थ या ऑनलाइन मोड में अपना सकते है।



