
14 दिनों तक नींबू पानी पीने से क्या होगा?
त्वचा को ग्लोइंग बनाता हैनींबू पानी पीने से कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है, जो स्किन की इलास्टिसिटी और चमक के लिए जरूरी है। 14 दिनों तक रोज नींबू पानी पीने से मुंहासे, झुर्रियां और डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और त्वचा पर निखार आता है।
टेंडन्स मजबूत होता है
नींबू कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है, जो लिगामेंट्स और टेंडन्स के लिए काफी जरूरी होता है। कोलेजन कम होने की वजह से जोड़े कमजोर होने लगते हैं। इसलिए रोजाना 14 दिनों तक नींबू पानी पीने से लिगामेंट्स मजबूत होते हैं।
शरीर को डिटॉक्स करता है
नींबू पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है। यह लिवर को टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और यूरिन के जरिए टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर करता है। 14 दिन तक नींबू पानी पीने से ब्लड प्यूरिफिकेशन होता है और शरीर हल्का व एनर्जेटिक महसूस करता है।
इम्युनिटी बूस्ट करता है
नींबू में मौजूद 30 फाइटोन्यूट्रिएंट्स और विटामिन-सी शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं। रोजाना नींबू पानी पीने से सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन और वायरल बीमारियों से बचाव होता है।
वजन घटाने में मददगार
नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। साथ ही, यह भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। अगर आप 14 दिन लगातार सुबह नींबू पानी पीते हैं, तो वजन कम करने में आसानी होगी।
सूजन कम करता है
नींबू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। यह यूरिक एसिड को घोलकर जोड़ों के दर्द और गठिया से भी राहत दिलाता है।
एनर्जी लेवल बढ़ाता है
नींबू पानी पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। यह मूड को फ्रेश करता है और थकान दूर करता है। 14 दिन तक इसे पीने से आप ज्यादा एक्टिव और तरोताजा महसूस करेंगे।



