
छुरिया: खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोड़लवाही में मुख्यमंत्री का आगमन आज होने वाला था। जहां वे कांग्रेस सरकार व पूर्व विधायक छन्नी साहू के कार्यकाल में स्वीकृत करोड़ो रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण करते किंतु उनका आगमन किसी कारणवश नही हो पाया, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए छन्नी साहू ने कहा है कि भाजपा नेताओं को मेरे द्वारा भेजा गया चश्मा जरूर मिला होगा तो अब मुझसे मेरे विकास कार्यो का जवाब मांगने वाले भाजपाइयों को उस चश्मे को लगाकर जरा यह देखना चाहिए कि जिस कार्य का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी करने वाले थे, उस कार्य की स्वीकृति व आधारशिला हमने माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में रखी थी। साथ ही क्षेत्र के भाजपाई नेताओं को अब अपने गिरेबान में झांकने की आवश्यकता है कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिये कौन से कार्य कराए है ?
डेढ़ साल में भाजपा ने केवल शराब दुकान,अपराध को बढ़ावा दिया।
छन्नी साहू ने कहा है कि भाजपा ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य न करते हुए केवल शराब दुकानों की संख्या व अपराधों में वृद्धि की है,शिक्षा के मंदिरों को ध्वस्त करने में लगी हुई है युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षा विभाग में बड़ा खेल हो रहा है ,विधानसभा चुनाव पूर्व युवा बेरोजगारों को दो साल के अंदर 1 लाख पदों पर भर्ती का वादा करने वाली भाजपा अब युवाओ से नजर मिलाने के काबिल नही रही। किसानों को पर्याप्त मात्रा खाद उपलब्ध नही हो पा रहा जिससे आने वाले समय मे खेती के कार्य प्रभावित होंगे। अमृत काल मे भाजपा गन्ने के जूस की तरह चौंक चौंक पर बियर बेचने का लाइसेन्स देने वाली है,क्या यही विष्णु का सुशासन है ??



