Home छत्तीसगढ़ आजादी के बाद पहली बार पहुंचे जनप्रतिनिधि छिंदराव

आजादी के बाद पहली बार पहुंचे जनप्रतिनिधि छिंदराव

0

 

छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत रानामटिया के आश्रित ग्राम छिंदराव के ग्रामीण आजादी के बाद ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों को छोड़ कोई भी जनप्रतिनिधि इस गांव में नहीं पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि विकास के नाम पर सिर्फ एक सोलर पानी टंकी, आंगनबाड़ी,100 मीटर सीसी रोड ही बना है । छिंदराव के ग्रामीणों ने जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को अपने गांव आने का जनपद सदस्य श्रीमती जैमून बाई कंवर के माध्यम से निवेदन किया था । निवेदन को स्वीकार कर श्री सिन्हा और जनपद सदस्य जैमुन बाई कंवर ने ग्राम छिंदराव कि ओर निकल पड़े,ग्रामीणों ने पथरा नवागांव के आगे चौक पर इकठ्ठा होकर मौजूद रहे,अध्यक्ष और सदस्य से मुलाकात कर खुश हुए,फिर वहा से दाएं ओर पगडंडी के रास्ते ग्रामीणों के साथ पैदल गांव पहुंचे,ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में यदि अचानक किसी की तबियत खराब हो जाए तो उसे चारपाई में लेटाकर रोड तक लाना पड़ता है तब एंबुलेंस उपलब्ध हो पाता है,इस ग्राम में पंद्रह से बीस आदिवासी परिवार निवासरत है, गांव में आवागमन के साधन नहीं होने से जवान बेटा बेटियों के विवाह करने में भी दिक्कत आने की बात बताई । ग्रामीणों ने सनबोरा जलाशय के निचले हिस्से में रोड निर्माण कराने की बात कही किंतु बांध के निचले हिस्से में वन विभाग की जमीन है मौके से श्री सिन्हा ने खुज्जी रेंजर भंडारी से बात कर वनमार्ग के रूप में व्यवस्थित करने को कहा है,श्री भंडारी ने उक्त मार्ग को वन मार्ग में परिवर्तित करने के कुछ नियम बताया है, उस पर नियमानुसार आगे की कार्रवाही करने के लिए सरपंच राना मटिया को आवश्यक दस्तावेज तैयार करने को कहा गया है । इस अवसर पर गोपी राम अंधिया सरपंच रानामटिया,भीषम शोरी सरपंच बोईरडीह सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here