
राजनांदगांव-सुकमा जिले के कोंटा के गोलापल्ली मार्ग में आईईडी ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद हो गए उनकी याद में पुलिस लाइन राजनांदगांव के रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि यह एक अपूर्णीय क्षति है जिसको कभी भरा नही जा सकता उनकी शहादत को हम सब पुलिस परिवार नमन करते है वो एक अदम्य साहस के और नेकदिल इंसान भी थे मैं उनकी याद में रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस अवसर पर यूनुस ब्लड डोनेशन के संयोजक यूनुस अजनबी, जितेंद्र चंद्रवंशी,लाइफलाइन ब्लड सेंटर के सह एडमिन कृष्णा साहू, मेडिकल काउंसलर मुनेश्वर साहू और टीम उपस्थित थे।



