Home मनोरंजन आपके पापा मेरे फेवरेट सिंगर हैं… बॉलीवुड की इस आवाज की दीवानी...

आपके पापा मेरे फेवरेट सिंगर हैं… बॉलीवुड की इस आवाज की दीवानी हैं कटरीना कैफ..

0

Mumbai:- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर देश-दुनिया में खास पहचान बनाई है. कटरीना को चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं. उनके फैंस उनसे जुड़ी हर खबर पर नजर रखते हैं. फैंस को एक्ट्रेस की हर पसंदीदा चीज के बारे में भी जानकारी है. लेकिन आपको शायद ये नहीं पता होगा कि कटरीना कैफ का फेवरेट सिंगर कौन हैं? कटरीना कैफ ने खुद खुलासा किया था कि आखिर वो बॉलीवुड की किस आवाज को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं. कटरीना कैफ के पसंदीदा गायक हैं उदित नारायण. बॉलीवुड में कई बेहतरीन गानों को आवाज दे चुके उदित नारायण की आवाज एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पसंद आती है. ये खुलासा कटरीना ने सलमान खान और उदित के बेटे आदित्य नारायण के सामने किया था.

उदित नारायण की आवाज की दीवानी हैं कटरीना:- एक बार कटरीना कैफ और सलमान खान एक सिंगिंग रियलिटी शो पर पहुंचे थे. जहां उदित नारायण के बेटे और सिंगर-होस्ट आदित्य नारायण भी मौजूद थे. तब कटरीना ने आदित्य से कहा था, ”आपके पापा मेरे अब तक के सबसे फेवरेट सिंगर हैं.” इसके बाद कटरीना ने आदित्य से अपने लिए एक गाना गाने के लिए कहा था. जिस पर आदित्य ने ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ गाना सुनाया था. इसे उदित नारायण ने ही गाया है. फिर कटरीना ने आदित्य की सिंगिंग की भी तारीफ की थी.

कटरीना का वर्क फ्रंट:- कटरीना ने साल 2003 में फिल्म ‘बूम’ से डेब्यू किया था और अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में वों नजर आ चुकी हैं. कटरीना को आखिरी बार साउथ एक्टर विजय सेतुपति के साथ फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here