Home छत्तीसगढ़ दुर्ग रेंज के 09 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, आईजी गर्ग ने...

दुर्ग रेंज के 09 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, आईजी गर्ग ने ‘पीपिंग सेरेमनी’ में लगाया स्टार

0

भिलाई :  आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक भिलाई में किया गया। यह अवसर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग रेंज में पदस्थ 09 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (भापुसे) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर एवं केप पहनाकर पदोन्नत किया गया और उनका सम्मान किया गया।

आईजी गर्ग एवं एसएसपी अग्रवाल ने सभी नवपदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति की बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अतिरिक पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग सुखनंदन राठौर, चन्द्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक – लाइन, जिला दुर्ग), पनिक राम कुजूर (उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय दुर्ग), नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक, दुर्ग) सहित पुलिस पी.आर.ओ प्रशांत कुमार शुक्ला, फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहे|

पदोन्नत होने वाले निरीक्षकों के नाम

  1. तुल सिंह पट्टावी जिला बालोद
  2. लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल जिला बालोद
  3. संतोषी ग्रेस जिला बेमेतरा
  4. यशकरणदीप ध्रुव जिला दुर्ग
  5. ममता अली शर्मा जिला दुर्ग
  6. विपीन रंगारी जिला दुर्ग
  7. नवी मोनिका पाण्डेय जिला दुर्ग
  8. कुंज बिहारी नागे जिला दुर्ग
  9. एम्ब्रोस कुजूर जिला दुर्ग

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here