रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के अमेरा खुली खदान विस्तार का मामला एक बार फिर उलझ गया है। ग्राम पंचायत परसोडी कला ग्रामीणो ने 11 जून दिन बुधवार को करीब ढाई बजे बिलासपुर से आई टीम के द्वारा अमेरा खदान की अधिग्रहित शासकीय भूमि में ड्रीलिग मशीन के जरिए कोयला सैम्पलिंग ले रही थी ।यह क्षेत्र ग्राम परसोडीकला के निस्तारी तालाब के समीप स्थित है। ग्रामीणों का दावा है कि जलस्रोत और खेतिहर जमीन को नुकसान पहुंच रहा है। सैम्पलिंग की भनक लगते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर दिया।आक्रोश जताते हुए सैम्पलिंग ले रहे टीम पर हमला कर दिया।इस दौरान उप प्रबंधक रमेश कुमार धीवर आ0 रामसिंह निषाद उम्र 52 वर्ष निवासी 2ए/85 आफिसर कालोनी थाना विश्रामपुर के साथ मारपीट की गई भीड़ में शामिल ग्रामीण महेंद्र ने पत्थर फेंककर मारा जो उपप्रबंधक के सिर में लगी जिसमें वे लहुलुहान गंभीर रूप से घायल हो गये। लखनपुर पुलिस मामले में धारा 296,351(2)115(2) 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।



