12 जून 2025:- साल भर में चार बार नवरात्रि का त्योहार आता है. इनमें दो प्रकट नवरात्रि होती हैं, जिसमें माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और दो गुप्त नवरात्रि मनायी जाती हैं, जिसमें माता दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है. गुप्त नवरात्रि में माता दुर्गा की तांत्रिक तरीके से पूजा-अर्चना की जाती है और तंत्र विद्या सीखने के लिए इसे सबसे शुभ समय माना जाता है. आषाढ़ महीने में भी गुप्त नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा!
कुछ गलतियों से बचना चाहिए
माना जाता है कि गुप्त नवरात्रि में गुप्त तरीके से माता दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, देवी दुर्गा खुश होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है. लेकिन गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ ऐसी चीजें हैं जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए, इससे देवी दुर्गा नाराज हो सकती हैं और जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है. क्या गलती नहीं करनी चाहिए, इस साल आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि 26 जून से शुरू होने जा रही है और समापन 04 जुलाई को होगा. यानी गुप्त नवरात्रि की घटस्थापना 26 जून को की जाएगी.
पड़ रहा है खास योग
इससे देवी दुर्गा बहुत प्रसन्न होती हैं. इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग में घटस्थापना की जाएगी, जो बहुत शुभ होता है. लेकिन ध्यान रखें कि नवरात्रि में कुछ चीजें ऐसी हैं जो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए, नहीं तो साल भर तक आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. गुप्त नवरात्रि के दौरान भूलकर भी ये गलतियां न करें.
रौद्र रूप की तस्वीर न लगाएं
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि मां दुर्गा के रौद्र रूप की तस्वीर गुप्त नवरात्रि के दौरान नहीं लगानी चाहिए, इससे जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है.
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि गुप्त नवरात्रि के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए, इसे अशुभ माना जाता है.



