Mumbai:- 12 जून 2024 का दिन एक काले दिन के रूप में इतिहास में याद रखा जाएगा. जहां 232 यात्रों से भरा एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. ये विमान जमीन पर गिरते ही आग का गोला बन गया और सब यात्रियों पर मौत का साया मंडराने लगा. अभी तक गुजरात के अहमदाबाद में हुए इस दर्दनाक हादसे में 30 लोगों की मौत हो चुकी है. ये फ्लाइट अहदाबाद से लंदन जा रही थी. इस घटना ने न सिर्फ पूरे देश को बल्कि सेलेब्स को भी झोकझोर कर रख दिया है. अक्षय कुमार, सोनू सूद, रितेश देशमुख से लेकर परिणीति चोपड़ा समेत तमाम सेलेब्स ने इस घटना पर दुख जताया है. अक्षय कुमार ने इस घटना के तुरंत बाद एक्स का रुख किया और अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा, ‘बहुत ही शॉक्ड हूं. बिल्कुल शब्द नहीं हैं. एयर इंडिया क्रैश ने हिलाकर रख दिया है. इस मुश्किल वक्त में मेरी प्रार्थनाएं सभी के साथ हैं.’
रितेश देशमुख:-वहीं रितेश देशमुख ने कहा, ‘ये दिल तोड़ देने वाला है. मैं इस त्रासदी के बारे में सुनकर हैरान हूं. अहदाबाद प्लैन क्रैश में यात्रियों को लेकर चिंतित हूं. मेरा दिल सभी पसेंजर्स के लिए पसीज रहा है. मैं इस मुश्किल में सभी के साथ हूं.’



