अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत को लेकर परेशान हैं तो आपको अपने किचन में ही एक जबरदस्त इलाज मिल सकता है. यह कोई महंगी दवा नहीं, बल्कि साधारण-सी चीज है—लहसुन, जिसे यदि देसी घी में भूनकर खाया जाए, तो यह दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
देसी घी में भूनकर खाएं ये चीज:- देसी घी को आयुर्वेद में बहुत ताकतवर चीज माना गया है। यह डेयरी उत्पाद रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र धातुओं को बढ़ाता है, जिससे पूरा शरीर ठोस बनता है। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके अंदर रसोई में रखी एक चीज भूनकर खाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे नसों की गंदगी निकल जाती है, हार्ट अटैक से बचाव होता है और न जाने कितने फायदे मिलते हैं।
देसी घी में क्या भूनकर खाएं:- देसी घी में लहसुन भूनने से उसकी ताकत बढ़ जाती है। आयुर्वेद के जाने-माने एक्सपर्ट डॉक्टर अबरार मुल्तानी इसे कई सारी बीमारियों की रामबाण दवा मानते हैं। यह शरीर में मौजूद दिक्कतों को मिटाने के साथ उसकी बचाव करने की क्षमता भी बढ़ाता है।
नसों की होगी धुलाई:- एलडीएल कोलेस्ट्रॉल से आर्टरीज के अंदर प्लाक जम सकता है। यह एक तरह की गंदगी है जो ब्लड फ्लो रोकने और हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। डॉक्टर अबरार मुल्तानी ने बताया कि देसी घी में भुना लहसुन इस गंदे कोलेस्ट्रॉल को हटाने का काम करता है।
नहीं आएगा हार्ट अटैक:- कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ यह उपाय नसों को रिलैक्स करता है। जिसकी वजह से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने लगता है। हार्ट अटैक के सबसे ज्यादा मामले इन दोनों की वजह से आते हैं। बीपी कंट्रोल रहने से स्ट्रोक का खतरा भी टल जाता है।



