Home स्वास्थ्य बढ़ती गर्मी में आंखों की सेहत का कैसे रखें ध्यान? जानें एक्सपर्ट...

बढ़ती गर्मी में आंखों की सेहत का कैसे रखें ध्यान? जानें एक्सपर्ट से…

0

गर्मी के मौसम में हम सभी पसीना, धूप और लू से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करने लगते हैं, लेकिन इस मौसम में शरीर के बाकी अंगों के साथ-साथ आंखों की सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं, तेज धूल और एलर्जी आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो आंखों में जलन, सूखापन, लालिमा और यहां तक कि इंफेक्शन तक हो सकता है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि गर्मी में आंखों की देखभाल कैसे करें और किन-किन चीजों से बचना चाहिए.

आंखों का सूखापन:-गर्मी में शरीर से पानी की कमी हो जाती है, जिससे आंखों की नमी भी कम हो जाती है. इससे आंखों में जलन, खुजली और सूखापन महसूस होता है.

एलर्जी:- गर्मी के दिनों में हवा में पराग कण, धूल और प्रदूषण ज्यादा रहते हैं, जो आंखों में एलर्जी पैदा कर सकते हैं. इससे आंखों में खुजली, लालिमा और पानी आना शुरू हो जाता है.

इंफेक्शन:- गर्मी के मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं. इससे कंजक्टिवाइटिस (आंख आना) जैसी बीमारियां हो सकती हैं.

सूरज की किरणों से नुकसान:- गर्मी में सूरज की अल्ट्रावायलेट (UV) किरणें आंखों के लिए खतरनाक होती हैं. ये लंबे समय तक आंखों पर असर डालकर मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं.

किन लोगों को होता है ज्यादा खतरा?

आंखों के डॉक्टर ए के ग्रोवर बताते हैं कि गर्मी में वैसे तो सभी को आंखों की देखभाल करनी चाहिए, लेकिन कुछ लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है, जैसे छोटे बच्चे, बुजुर्ग लोग, कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले लोग, एलर्जी या अस्थमा के मरीज, धूप में ज्यादा समय बिताने वाले लोगों को आंखों की देखभाल का खास ख्याल रखना चाहिए.

घर पर भी रखें कुछ सावधानियां:- कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें ताकि हवा में नमी बनी रहे. AC का तापमान बहुत कम न रखें, इससे भी आंखें सूखने लगती हैं. घर में साफ-सफाई पर ध्यान दें ताकि धूल और फंगस न जमा हो.

कब डॉक्टर के पास जाएं:- अगर आंखों में लंबे समय तक जलन, सूजन, लालिमा, धुंधलापन या तेज दर्द महसूस हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें. सही समय पर इलाज मिलने से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here