Home देश एयर इंडिया विमान हादसे में 297 लोगों की मौत

एयर इंडिया विमान हादसे में 297 लोगों की मौत

0

अहमदाबाद  : अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में अब तक 297 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है। मृतकों में 229 लोग यात्री थे, जबकि 12 विमान के क्रू मैंबर्स थे। इसके अलावा प्लेन क्रैश करने के बाद जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था वहां मौजूद 56 लोगों की भी जान चली गई है।

पीएम मोदी आज घटना स्थल का दौरा करेंगे। कल गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है। सरकार ने जांच के लिए हाईलेवल कमिटी बनाई है।

अहमदाबाद प्लेन हादसे पर  रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने दुख जताया है। उन्होंने एक पत्र जारी करते हुए कहा, ‘नीता और मैं, पूरे रिलायंस परिवार के साथ, अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में हुई जानमाल की भारी क्षति से बेहद दुखी और व्यथित हैं। हम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। दुख की इस घड़ी में, रिलायंस चल रहे राहत प्रयासों को अपना पूरा और अटूट समर्थन देता है और हर संभव तरीके से सहायता करने के लिए तैयार है। हम प्रार्थना करते हैं कि प्रभावित सभी लोगों को इस अकल्पनीय क्षति से उबरने की शक्ति और सांत्वना मिले।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here